what should i do for success life ?




"सफलता" एक ऐसा शब्द है जिसका महत्व सभी के जीवन में होता है किसी को इसका महत्व पता रहता है और वो कोशिश करते रहते है इसे पाने के लिए और वो कड़ी मेहनत के  बल पर उसे पा भी जाते है और अपनी लाइफ में खुश रहते है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हें लाइफ की शुरुआत में सब कुछ बहुत आसान  लगता है और वो समझते है की उन्हें सबकुछ बहुत आसानी से मिल जाएगा  लेकिन उन्हें एहसास तब होता है जब लाइफ तो आगे बढ़ जाती है लेकिन वो वही के वही रह जाते है और फिर सब कुछ पाने के लिए और लाइफ अच्छे से जीने के लिए गलत काम करने लगते है उससे उन्हें मिलता तो कुछ नहीं है लेकिन उनकी लाइफ जरूर बर्बाद हो जाती है|
ऊपर के पैरा में मैंने आपको समझाने की कोशिश की है की सफलता हमारी लाइफ के लिए कितनी जरूरी है लेकिन सभी को ये जरूर पता होना चाहिए की इसे कैसे प्राप्त करे इसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता है अगर कोई शॉर्टकट से पाने की कोशिश करता है तो शायद उसे उस समय मिल भी जाए लेकी बाद में उसको पछताना जरूर पड़ेगा| पछताने से अच्छा है की थोड़ी मेहनत ही क्यूँ न कर ले क्यूंकि अगर आप लाइफ कुछ करना  चाहते है तो आपको कुछ न कुछ खोना जरूर पड़ेगा |
                                                                                                               
अब मैं आपको कुछ बातें बताता हूँ जो बहुत जरूरी है सफलता प्राप्ति के लिए _

कभी भी सफलता के पीछे न भागे

ये बहुत महत्वपूर्ण है की सफलता के पीछे नहीं भागना चाहिए| कुछ लोग शायद इसे गलत भी समझ रहे हो लेकिन सच यही है| बहुत ऐसे लोग होते है जो केवल कड़ी मेहनत केवल सफलता प्राप्त करने के लिए करते है उनके जीवन का केवल एक ही लक्ष्य होता है जीवन का की बस उन्हें सफलता प्राप्त करनी है और वो उसके पीछे ही लगे रहते है  लेकिन दुर्भाग्य से अगर उन्हें सफलता नहीं मिलती है तो वो अपनी लाइफ से हार जाते है और ये सोच लेते है की अब वो अपनी लाइफ में कुछ नहीं कर सकते है |

 ये बिलकुल गलत है, सफलता कोई वस्तु नहीं है की आपने जिद की और आपने खरीद लिया  अब मैं आपको बताता हूँ की सफलता को आपके पीछे क्यूँ  और कैसे भागेगी ? एक फेमस डायलॉग है की _

       " लाइफ में कभी भी सफलता के पीछे नहीं भागना चाहिए बल्कि हमे इतना काबिल बनना चाहिए की                                             सफलता हमारे पीछे भागने के लिए मजबूर हो जाए." 

आप बहुत कुछ तो समझ ही गए होंगे और ज्यादा मुझे समझाने की जरूरत नहीं है लेकिन मैं एक बात जरूर कहूँगा की इसको पढ़ कर ही केवल मोटीवेट मत होना अगर आप इसको अपनी लाइफ मैं अपनाते है तो शायद कुछ लोग आपके पास आकर सक्सेस टिप ले आकर |

सफलता पाने के लिए अपने जीवन के लिए लक्ष्य तय करे

एक साधारण सा सवाल की आप अपने घर से कही जाने के लिए निकले है तो आपका लक्ष्य तय होगा की आपको जाना कहा है और आप वह पहुच जाते है लेकिन आपको पहले से तो पता नहीं होता है की आप वहा पर टाइम पर ही पहुचे शायद कोई रास्ते में मिल जाए आप उससे बात करने लगे तो टाइम लग जाए या आप गिर जाए और आपको कही चोट लग जाए तो टाइम पर न पहुच  पाए इसी तरह कुछ भी हो सकता है|

अब ऊपर के वाक्यों के अनुसार मैं आपको लाइफ के बारे मैं बताता हूँ आप अपनी लाइफ में कुछ करना चाहते है तो पहले ये तय करे की आप करना क्या चाहते है और एक जरूरी बात की ये केवल आप को ही पता होता है की आप क्या कर सकते है और क्या नहीं कर सकते है इसीलिए दुसरो पर निर्भर न रहे अपने आप को पहचानने कि कोशिश करे इसके बाद जो आपको करना है उसको अपने जीवन का लक्ष्य बना ले की ये करना है तो करना है तो करना है ऐसा नहीं है की केवल एक लक्ष्य बना सकते है पहले एक पूरा कर ले तब दूसरा बनाये |

 लक्ष्य बनाने के बाद उसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी मेहनत करे आपके रास्तें में बहुत रूकावटे आएँगी लेकिन उसकी फ़िक्र न करे बस अपने लक्ष्य को पूरा करना के लिए बढ़ते रहे और एक दिन ऐसा आएगा की आप आपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे |

"लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जितनी मुश्किल आती है और जितनी परेशानी होती है , लक्ष्य प्राप्त करने के                     बाद आपको जितनी ख़ुशी मिलेगी इसके सामने वो मुश्किलें भी अच्छी लगेंगी."


सकारात्मक (पॉजिटिव) सोच को हमेशा साथ में रखे 

अगर आप सकारात्मक सोच रखते है तो आधी मुश्किलें आप के लिए ऐसे ही आसान हो जायेंगी ये क्यूंकि सकारात्मक सोच से मुश्किलों से सामना करने की पॉवर मिलती है| लेकिन मैं आपको सफलता और सकारात्मक सोच के सम्बन्ध के बारे में बताता हूँ की कैसे ये एक दुसरे पर निर्भर करती है  जैसे अगर आप कही पर फेल हो गए है और सकारात्मक नहीं सोचते है मतलब आप गलत सोचते है तो ये तय है की उस वक़्त आप अपने लक्ष्य को पाने के बारे में छोड़ देंगे और निराश होकर बैठ जायेंगे और मन मैं गलत विचार आयेंगे | 

लेकिन अगर आप सकारात्मक सोचते है मतलब की आप सही सोचते है तो आप दुखी नहीं होंगे बल्कि और मेहनत करेंगे अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए और आगे बढ़ जायेंगे तो यही सम्बन्ध है सफलता और सकारात्मक सोचा में अगर सकारात्मक सोच रखते है तो आप सफलता की तरफ बढ़ेंगे और ऐसे लोगो से हमेशा दूर रहे जो नकारात्मक सोच रखते है क्यूंकि वो हमेशा आपको गलत बात ही बताएँगे और आप अपने लक्ष्य से दूर होंगे इसीलिए हमेशा कोशिश करे की ऐसे लोगो से बात न ही करे अगर करे तो कम ही करे|

ये मैंने कुछ महत्वपूर्ण बिंदु बताये है सफलता प्राप्त करने के लिए ये बाते सभी को अपनानी चाहिए अपने जीवन में करने के लिए| मैं आशा करता हूँ की आपको ये बिंदु रोचक लगे होंगे तो कृपया इस पोस्ट को शेयर करे और कमेंट करे|