what is the blog, blogger, blogging ?



दोस्तों ये पोस्ट मैंने खासतौर पर उन दोस्तों के लिए लिखा है जो ब्लॉग के बारे में जानना चाहते है या जिन्होंने ब्लॉग तो बना लिया है लेकिन उन्हें ये नहीं पता है की ये होता क्या है? अगर आप ब्लॉग  के बारे में कुछ भी नहीं जानते है तो फ़िक्र न करे इस पोस्ट से आपकी ये परेशानिया दूर हो जायेंगी जैसे}_

1.ब्लॉग ( Blog ) क्या होता है ?
2.क्या ब्लॉग से पैसे कमाए जा सकते है?
3.ब्लोगिंग ( Blogging ) क्या होता है ?
4.ब्लॉगर ( Blogger ) क्या होता है ?
5.ब्लॉगर में कौन सी विशेषताएं होनी चाहिए ?
6.ब्लॉग शुरू करने  से पहले क्या बातें पता होना जरूरी है ?

ये मैंने लगभग वो सभी परेशानियों को लिख दिया है जो आमतौर पर ब्लॉग शुरू  करने पर होती है और भी परेशानिया होती है लेकिन मैंने केवल उनको लिखा जो अधिक होती है| अब मैं आपको एक एक करके सभी के बारे मैं बताता हूँ _

                                              ब्लॉग ( Blog ) क्या होता है ?

दोस्तों ये लगभग सभी को पता है की आज से बहुत वर्षो पहले ही लोग डायरी लिखने लगे थे और आज भी लोग डायरी लिखते है बस फर्क केवल इतना है की आज डायरी लिखने का माध्यम बदल चुका है मतलब आब लोग डायरी इन्टरनेट पर लिखने लगे है| अब मैं बात करता हूँ की डायरी कहते किसे है ,डायरी का मतलब क्या है| साधारण शब्दों में जब हम अपने बारे में ,किसी वस्तु  के बारे में , किसी और के बारे में या  किसी और चीज़ के बारे में  क्रमबद्ध रूप से मतलब लगातार लिखते है इसे डायरी कहते है|
                                            दोस्तों डायरी से मेरा सीधा मतलब लगातार लिखना है अब आप सोच रहे होंगे की मैं तो ब्लॉग के बारे में बता रहा था ये मैं डायरी के बारे में कैसे बताने लगा तो दोस्तों मैं  आपको बता देता हूँ की ब्लॉग का मतलब ही डायरी होता है जैसे हम डायरी में लगातार लिखते है उसी तरह ब्लॉग पर भी हम लगातार लिखते है , लेकिन क्या लिखते है ? ब्लॉग पर भी हम अपने अनुभवों के बारे में , अपने ज्ञान के बारे में और बहुत से विषयों पर लिख सकते है| ये तो मैंने आपको बता दिया की ब्लॉग का मतलब डायरी से होता है जिस पर हम हर दिन जाकर कुछ न कुछ लिखत है|
                                                                           लेकिन अगर आप सोच रहे है की ये ब्लॉग (Blog) शब्द आया कहा से तो मैं आपको बताता हूँ की कहा से आया ,डायरी में हम अपने हाथो से लिखते है और डायरी को ब्लॉग(Blog) कहते है, लेकिन समय के साथ साथ डायरी लिखने का माध्यम भी बदल चुका है और हम अब इन्टरनेट पर लिखने लगे है तो अब इसे केवल डायरी तो कह नहीं सकते है क्यूंकि ये तो इन्टरनेट पर लिखी जा रही है तो अब इसे वेब ब्लॉग (Web Blog) नाम दिया गया| वेब(Web) का मतलब इन्टरनेट से और ब्लॉग का डायरी से है|
                 वेब ब्लॉग  (Web Blog) बोलने और लिखने में बड़ा था इसीलिए इसको छोटा रूप ब्लॉग(Blog) दिया  गया जिससे आसानी हो सके अब तो आप समझ ही गए होंगे की ब्लॉग का मतलब क्या होता है| अब मैं आपको बताता हूँ की क्या ब्लॉग से पैसे कमाए जा सकते है_

                                    क्या ब्लॉग से पैसे कमाए जा सकते है ?

हाँ ,बिलकुल  ब्लॉग से पैसे कमाए जा सकते है बस आपको ब्लॉग बनाने के बारे में पता होना चहिये की ब्लॉग बनता कैसे है और थोडा अगर आपको पता है तो बहुत अच्छी बात है लेकिन अगर आपको नहीं पता है तो पहले आपको सीखना पड़ेगा ? ये मेरी पहली पोस्ट है ब्लॉग से सम्बन्धी इसमें केवल मैंने केवल समझाया है की ब्लॉग कहते किसे है इसके बाद एक एक करके मैं सब कुछ बता दूंगा की ब्लॉग कैसे बनाये? ,ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए ? और सब कुछ |

                                         ब्लोगिंग ( Blogging ) क्या होता है ?

अब तो आपको बहुत कुछ पता चल गया होगा ब्लॉग के बारे में और शायद ये भी जान गए होंगे की ब्लोगिंग क्या होता है लेकिन फिर  भी मैं आपको बता देता हूँ _ जब हम ब्लॉग लिखते है तो लिखने की ये जो प्रक्रिया होती है यही ब्लोगिंग होती है| 

                                              ब्लॉगर ( Blogger ) क्या होता है ?

इसके बारे में तो आप बिलकुल समझ गए होंगे की ब्लॉगर क्या होता है लेकिन फिर भी मैं आपको बताता हूँ इसके बारे में _ जो पर्सन ब्लॉग लिखता है वही ब्लॉगर होता है ब्लॉगर कोई भी हो सकता है ब्लॉगर के लिए कोई तय उम्र नहीं होती है ब्लॉगर को बच्चा भी हो सकता है और कोई बड़ा भी हो सकता है |

                                         ब्लॉगर में कौन सी विशेषताएं होनी चाहिए ?

ब्लॉग स्टार्ट करने से पहले ब्लॉगर में ये विशेषताए होना बहुत जरूरी है जिनका टेस्ट अपने आप होता रहता है इसीलिए अगर आप ब्लॉग स्टार्ट करने वाले है या सोच रहे है तो ये बातें अच्छे से समझ लें जो मैं आपको बताने जा रहा हूँ _
➤ किसी ब्लॉगर का सबसे बड़ी विशेषता लिखने की होती है इसी के कारण आप दुसरो को अपनी बात समझा सकते है|

➤ ब्लॉगर में धैर्य होना बहुत जरूरी है अगर आप चाहते है की आप भी अपने ब्लॉग से इनकम करे तो ये बात अच्छे से समझ लें की आप को काफी धैर्य रखना पड़ेगा क्यूंकि कुछ पाने के लिए धैर्य रख कर मेहनत करना बहुत जरूरी है|

➤ब्लॉग को केवल इनकम के लिए न बनाये बल्कि उस पर दिल से लिखे और जो भी लिखे ऐसे लिखे जिससे पढने वाला समझ सके आपको |

➤और एक सबसे बड़ी बात ये है की अगर ये सब क्वालिटी आप में है लेकिन आपके पास टॉपिक नहीं है मतलब की आपको पता भी नहीं है की आप किस विषय पर लिखे ब्लॉग में, तो आपका ब्लॉग स्टार्ट करने से कोई फायदा नहीं है|

➤झूठ लिखने से बचे जो भी लिखे सही लिखे ये जरूरी नहीं है की बड़ा लिखने चक्कर में कुछ गलत ही लिख दे भले ही कम लिखे वो सही है|


                    ब्लॉग शुरू करने से पहले क्या बातें पता होना जरूरी है ?

अगर आप ब्लॉग शुरू करने जा रहे है तो शुरू करने से पहले ये बातें जरूर समझ लें नहीं  तो आपको परेशानी हो सकती है_
➤ब्लॉग बनाने के लिए आपके पास एक कंप्यूटर/लैपटॉप होना जरूरी है लेकिन अगर आप मोबाइल से ब्लोगिंग करना चाहते है तो वो भी ठीक है लेकिन मोबाइल में आपका टाइम ख़राब होगा और आपको परेशानी भी होगी| ये आप पर निर्भर करता है की आप क्या चुनते है लेकिन मैं तो कंप्यूटर/लैपटॉप से ब्लोगिंग करने की सलाह दूंगा|

➤उसके बाद आपके पास इन्टरनेट कनेक्शन होना चाहिए इसके बिना ब्लॉग कुछ भी नहीं है क्यूंकि ब्लॉग इन्टरनेट से ही खुलता है जब इन्टरनेट होगा तभी ब्लॉग खुलेगा और तभी आप उसमे कुछ लिख पायेंगे|

➤ब्लॉग लिखने के लिए आपके पास टाइम होना बहुत जरूरी है|

दोस्तों ये मैंने आपको ब्लॉग, ब्लॉगर, ब्लॉग्गिंग के बारे में बताया है मैं आशा करता हूँ की आप समझ गए होंगे और आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको ये अच्छा लगा  हो तो सोशल मीडिया में शेयर जरूर करे जिससे दुसरे लोग भी पढ़ सके |
अगर आपको कुछ पूछना है या फिर कुछ समझने में परेशानी हो रही है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है|

आर्टिकल पढने के लिए आपका ,धन्यवाद् |